फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनिल दास बने डीएफए के उपाध्यक्ष, जेपी यादव सदस्य

Mon, 10 Jul 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को शहराराबाग में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल दास को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष और जेपी यादव को सदस्य बनाया गया। साथ ही वर्ष 2023-24 में होने वाली जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता व प्रतियोगिताओं के संबंध में भी चर्चा की गई। सचिव मकबूल अहमद के अनुसार जल्द ही प्रतियोगिताओं की तिथियां जारी की जाएंगी। बैठक में फखरूद्दीन, प्रेम नाथ केसरवानी, जगमोहन गुप्ता, कबीर खान, दिलीप कुमार (छंगा), अबूबकर खान, योगेशचंद्र, डॉ. अजय शंकर पांडेय व संतोष कुमार के साथ सभी क्लब के सचिव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें