फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : 12 कोचिंग संस्थानों में फिर मिली खामियां, थमाया नोटिस

Fri, 26 Jun 2026 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 31 संस्थानों की जांच कर 12 संस्थानों को खामियां मिलने पर नोटिस थमाया।
विज्ञापन
प्रयागराज में कोचिंग सेंटरों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 31 संस्थानों की जांच कर 12 संस्थानों को खामियां मिलने पर नोटिस थमाया। वहीं, 600 छात्रों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न जगहों पर विशेष अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी सिविल लाइंस राजेश कुमार ने टीम के साथ आठ कोचिंग व प्रशिक्षण संस्थानों का फायर ऑडिट किया। इनमें गंगापार में छह और यमुनापार क्षेत्र में 17 कोचिंग एवं प्रशिक्षण संस्थान शामिल रहे। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पीडीए ने सील किए छह अवैध निर्माण, चार गेस्ट हाउस शामिल

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुधवार को झूंसी और कसेरूवा कला क्षेत्रों में कार्रवाई कर छह अवैध निर्माण सील कर दिया। इनमें चार गेस्ट हाउस हैं। सील किए गए निर्माणों में तीरथ सिंह का सहसों हाईवे स्थित व्यावसायिक निर्माण शामिल है।
विज्ञापन


आलोक शुक्ला का सहसों बाजार के अंदर हो रहा निर्माण भी सील किया गया। कांदी गुलालापुर रोड पर संचालित जेएस गार्डन का गेस्ट हाउस भी प्राधिकरण की कार्रवाई की जद में आया। कसेरूवा कला में अनिल गुप्ता की ओर से संचालित एक गेस्ट हाउस को भी सील किया गया।


वहीं, अंदावा से सहसों सड़क पर स्थित रामबाबू सिंह का कुंभ कलश गेस्ट हाउस/निर्माण भी सील किया गया। अंदावा में प्रीतम सिंह के रॉक यार्ड गार्डन पर भी सीलबंदी की कार्रवाई हुई। इस सीलबंदी अभियान में जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, अवर अभियंता रूपेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें