फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : इंटर के छात्र की चाकू मारकर हत्या, आपसी विवाद के बाद कॉलेज के भीतर सहपाठियों ने की वारदात

Wed, 10 Sep 2025 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News Today : स्कूल में हुए विवाद के बाद सहपाठी ने इंटर के छात्र अवनीश पांडेय पर विद्यालय के के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। 
विज्ञापन
अवनीश पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के कुलमई लाला का पुरा स्थित इंदिरा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को लंच ब्रेक के दौरान दो सहपाठियों ने 12वीं के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले सीएचसी फिर एसआरएन अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय कॉलेज में लंच हुआ था। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अवनीश पांडेय (17) कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव का रहने वाला था। उसके पिता अमित कुमार पांडे खेती करते हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। छोटा भाई दिग्विजय पांडे भी उसी स्कूल में पढ़ता है और घटना के समय मौजूद था। पिता ने बताया कि करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे पर चाकू से हमला हुआ है। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली।

चार दिन पहले छात्र ने टीचर पर बरसाया था थप्पड़

पिता ने बताया कि लंच के समय उनके बेटे को उसके दो सहपाठी अभय पाठक और आशुतोष सोनी बहाने से ऊपर छत पर बुलाया और उसपर ताबड़तोड चाकू से हमला कर दिया। हमले एक चाकू बेटे के सीने के पास और दूसरी गर्दन पर लगी। इसके बाद दोनों आरोपी अवनीश को खून से लथपथ छोड़ कॉलेज के पीछे की तरफ धान के खेत में कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उनके पड़ोसी रामेश्वर तिवारी व विजय कुमार पांडेय से उनके परिवार की जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है और स्कूल टीचर पप्पू मिश्रा विपक्षियों का रिश्तेदार है। आरोप है कि इसी वजह से पप्पू उनके बेटे को आए दिन किसी न किसी बहाने से पीटता था, जिससे गुस्सा होकर उनके बेटे ने करीब चार दिन पहले पप्पू पर थप्पड़ बरसाया था। इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या कराई है। पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी छात्र अभय कुमार पाठक, आशुतोष सोनी, टीचर पप्पू मिश्रा और पड़ोसी विजय कुमार पांडेय, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, हिम्पू पांडेय समेत छह लोगों पर करछना थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।


घटना के बाद विद्यालय के छत पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
स्कूल के दूसरे तल पर हुई वारदात

करछना के इंदिरा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज में अवनीश पांडेय हत्याकांड मामले में बाबा टीएन पांडेय ने बताया कि हर रोज की तरह उनका नाती बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे अवनीश के दो सहपाठी अभिषेक सोनी और अभय पाठक निवासी माही पीढ़ी करछना उसे बहाने से स्कूल के दूसरे फ्लोर पर बुलाकर ले गए। इसके बाद उसे गिराकर लात घूंसों से पीटा। फिर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों दीवार फांदकर फरार हो गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता किसानी करते हैं।

स्कूल में छात्र की हत्या के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पुरानी रंजिश में साजिश के तहत हत्या का आरोप


कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला निवासी पिता अमित कुमार पांडेय ने छह लोगों के खिलाफ साजिश और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि इन लोगों से हमारी पुरानी  रंजिश चल रही थी। बुधवार को बहाने से विद्यालय के छत पर ले जाकर बेटे अवनीश पांडेय की हत्या कर दी गई। विजय कुमार पांडेय, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, डिंपू पांडेय और पप्पू मिश्रा निवासी गढ़वा कला थाना कौंधियारा सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

छात्र की हत्या के बाद विद्यालय में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
एसआरएन अस्पताल में हुई मौत

पिता अमित कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि उसके बेटे अवनीश पांडेय को विद्यालय की छत पर ले जाकर चाकुओं से मारा गया। इसके बाद आरोपी दीवार फांदकर विद्यालय के बाहर भाग गए। घायल अवनीश को पहले सीएचसी करछना ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

घटना के बाद विद्यालय पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
अभी तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की खोजबीन में जुट गई हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें