फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : स्नान करते समय इंस्पेक्टर का बेटा गंगा में डूबा, सर्च आपरेशन में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Mon, 11 Aug 2025 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने फतेहपुर में तैनात इंस्पेक्टर का बेटा स्नान के दौरान गंगा में समा गया। वह सोमवार की सुबह कार से चार दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम उसे खोजने में लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने फतेहपुर में तैनात इंस्पेक्टर का बेटा स्नान के दौरान गंगा में समा गया। वह सोमवार की सुबह कार से चार दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम उसे खोजने में लगी है। 

विज्ञापन


नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी मुहल्ले के निवासी रविंद्र कुमार सिंह फतेहपुर में इंस्पेक्टर हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा अंशुमान सिंह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह वह अपने चार दोस्तों के साथ बाढ़ देखने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा था।

देखते ही देखते सभी पानी में उतरकर स्नान करने लगे। इस दौरान अंशुमान गहरे पानी में समा गया। दोस्तों ने उसको बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी लेते हुए नई इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम एसीपी अरुण कुमार त्रिपाठी समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोर को भी पानी में उतरा गया। काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें