फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पुलिसकर्मियों ही नहीं फरियादियों को भी कोरोना से बचाएगी हेल्पडेस्क

Sun, 28 Jun 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जवानों के साथ ही फरियादियों को बीमारी से बचाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रत्यक थानों में हेल्पडेस्क स्थापित कर दी गई है। यहां न सिर्फ पुलिसकर्मियों बल्कि फरियादियों की भी जांच होगी और इसके बाद ही उन्हें थाने के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अन्य लोगों के साथ ही पुलिस विभाग की कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रह गया है। जीआरपी के कई जवानों के साथ ही जिला पुलिस के भी अफसर-जवान संक्रमित हो चुके हैं। खुद पूर्व एसएसपी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। रोज सैकड़ों लोगों के संपर्क में आने की वजह से पुलिसकर्मियों के कोराना से संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है।

इसी को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।  इसके तहत जिले के हर थाने में कोरोना हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। इसमें एक महिला व एक पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। डेस्क पर थर्मल स्कैनर के साथ ही सैनिटाइजर व मास्क की भी व्यवस्था है। थाने में आने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही फरियादियों को भी इस डेस्क पर रोककर उनकी थर्मल स्कैनिंग की  जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। सीओ लाइन एएसपी केवी अशोक ने बताया कि प्रत्येक थानों में हेल्प डेस्क स्थापित कराने के साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना थर्मल स्कैनिंग के कोई भी परिसर में प्रवेश न कर सके। यह व्यवस्था पुलिसकर्मियों के साथ ही फरियादियों को भी संक्रमण से बचाने में मददगार होगी।  

दो तरह से होगा फायदा
पुलिस अफसरों का कहना है कि हेल्प डेस्क के स्थापित होने से दो तरह से बचाव हो सकेगा। पहला तो पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की दशा में फौरन ही जांच होने पर तुरंत उनका इलाज शुरू किया जा सकेगा और इससे दूसरे जवान भी संक्रमित होने से बच सकेंगे। दूसरा यह कि फरियादियों की जांच होने से थर्मल स्कैनिंग के जरिए आम लोगों में भी संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। दरअसल अब भी बहुत से लोग जांच कराने के लिए आगे नहीं आ रहे। ऐसे में थानों पर जांच के दौरान व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें