फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बावजूद रविवार को शुरू हो गया ग्रीवांस सेल

Sun, 28 Jun 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित ग्रीवांस सेल प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र में पहले ही दिन, रविवार होने के बावजूद शुरू हो गया। ग्रीवांस सेल में परीक्षार्थी व्यक्तिगत रूप या फोन से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच या ई-मेल से 2020 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याओं (अपूर्ण परीक्षाफल, नाम संशोधन, जन्मतिथि संशोधन, विषय संशोधन) से जुड़े विवरण देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह  प्रदेश के अन्य जिलों के परीक्षार्थी अपने-अपने परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पर समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के फोन नंबर 0532-2423265 एवं ई-मेल roallahabad@gmail.com पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें