प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में वन महोत्सव पूरे देश में उत्साह पूर्वक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य है -वनों के महत्व के प्रति जनसाधारण को जागरूक करना है। इसी के तहत फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में वन महोत्सव पूरे देश में उत्साह पूर्वक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य है -वनों के महत्व के प्रति जनसाधारण को जागरूक करना है। इसी के तहत फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव जी और शिक्षकों ने परिसर में पौधरोपण करके किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया । नीम, कदंब, अशोक, गुलमोहर आदि के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा एक एवं दो के नन्हे-मुन्नों ने बड़े उत्साह के साथ आम के बीज बोए और कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने ग्रीन गार्जियन बैज बनाए और पर्यावरण- संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।
रचनात्मक-लेखन- गतिविधि अगर मैं एक पेड़ होता के तहत कक्षा चार के छात्रों ने कल्पना की कि यदि वे एक पेड़ होते तो उनका जीवन कैसा होता। उन्होंने पेड़ों के महत्व, उनसे मिलने वाली छाया, फल और ऑक्सीजन के बारे में लिखा। साथ ही पौधे और पेड़ अवलोकन गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़- पौधों का निरीक्षण किया। इस गतिविधि द्वारा शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रकृति की विविधता को समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।