फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : 66 दिन के बाद खुली फुटवियर की दुकानें, पहले दिन हुई साफ-सफाई

Thu, 28 May 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लॉकडाउन में 66 दिन से बंद चल रही फुटवियर की तमाम दुकानें बुधवार को खुलीं। जानसेनगंज, सिविल लाइंस, कटरा, जवाहर स्क्वायर आदि स्थानों पर खुलीं दुुकानों पर दिन भर साफ सफाई होती रही। दुकानों में ग्राहकों के भी आने-जाने का सिलसिला बना रहा। इसके अलावा ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।
 
कई दिन के बाद फुटवियर, टेलर आदि की दुकानें खुलने की वजह से शहर के तमाम इलाकों में रौनक नजर आई। जानसेनगंज में भी तमाम बड़ी जूता की दुकानें खुलीं। हालांकि, चौक क्षेत्र में नेहरू कांप्लेक्स स्थित फुटवियर की दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा चौक क्षेत्र में मो. अली पार्क, बजाजा पट्टी, बरामदा आदि की भी दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। सोहबतियाबाग की सोनम मिश्र अपने पति अभिषेक के साथ जानसेनगंज स्थित सपना शूज सुबह 11 बजे ही पहुंच गईं और चप्पल खरीदी।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कहा लॉकडाउन लगने के बाद ही उनकी चप्पल टूट गई थी तो दुकान खुलने पर सबसे पहले वही खरीदी। सपना शूज के प्रोपराइटर ऋषि मेहरोत्रा ने बताया कि पहले दिन वही ग्राहक आए जिन्हें चप्पल, जूता आदि की ज्यादा जरूरत थी। इस दौरान उनके हाथ तो सैनिटाइज करवाए ही गए, साथ ही ट्रायल के दौरान पैर सैनिटाइज करने के साथ उन्हें पॉलिथिन पैर में पहनाई गई। इसके बाद ही ट्रायल लेने दिया गया।

जवाहर स्क्वायर स्थित शूज कार्नर के प्रोपराइटर सोहेल अहमद ने बताया कि पहले दिन कर्मचारी कम आए, इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ ही साफ सफाई करनी पड़ी। हिंदी साहित्य सम्मेलन के पास फुटवियर के थोक विक्रेता योगेश गोयल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से दुकानदार कुछ आए, जिन्होंने मास्क पहना हुआ था, उन्हें ही दुकान में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोठापार्चा मेें दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस, खुला सराफा बाजार

कोठापार्चा बाजार में भी 22 मार्च के बाद फुटवियर की दुकानें बुधवार को खुलीं। इस बीच यहां एक ज्वैलरी शोरूम को पुलिस बंद करवाने गई। हालांकि, दुकानदार ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी पत्र में जिले भर में ज्वैलरी की दुकान खोले जाने का फरमान है। यहां कुछ अन्य व्यापारियों ने भी यही बात पुलिस के समक्ष दोहराई।

उधर मीरगंज, रानीमंडी आदि क्षेत्र में सर्राफा की दुकानें भी बुधवार को खुलीं। प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि कई दिन से दुकानें बंद होने की वजह से बुधवार को साफ सफाई में ही काफी समय दुकानदारों का बीता। आभूषण कारीगर भी अभी नहीं आए हैं। एक दो रोज में तमाम दुकानों में कारीगरों के आने की संभावना है। इसके बाद ही धीमे-धीमे सराफा बाजार की रौनक लौटेगी।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खुली टेलर की दुकानें,  शुरू हुई होली के बाद आए कपड़ों की सिलाई

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद शहर में 66 दिन से बंद चल रही टेलर की दुकानें भी खुल गईं। तमाम जेंट्स एवं लेडीज टेलर के यहां होली के बाद लोगों ने सहालग के लिए पैंट, शर्ट, कुर्ता, पजामा आदि सिलवाने के लिए कपड़े दे रखे थे। 66 दिन से दुकान बंद होने की वजह से टेलरों ने अपनी दुकानों की साफ सफाई करने के बाद कपड़े सिलने का काम शुरू किया।

हालांकि, ज्यादातर टेलरों के यहां कारीगरों के न आ पाने की वजह से बुधवार को काम कम ही हुआ। जानसेन गंज स्थित वैगो टेलर के राजेश कुमार ने बताया कि साफ सफाई में ही सारा दिन बीता। इसी तरह जवाहर स्क्वायर स्थित शहर के पुरानी शिव टेलरिंग की दुकान भी खुली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बुधवार को जानसेनगंज में काफी दुकाने खुली रही बाजार में खरीदार भी आते जाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें