फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नाम नहीं मिलने पर पकड़ी गई महिला परीक्षार्थी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Dec 2025 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में संदिग्ध तरीके से परीक्षा दे रही एक महिला परीक्षार्थी पकड़ी गई है। रविवार को ईश्वर डिग्री इंटर कॉलेज के द्वितीय पाली में चल रही परीक्षा के दौरान कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में संदिग्ध तरीके से परीक्षा दे रही एक महिला परीक्षार्थी पकड़ी गई है। रविवार को ईश्वर डिग्री इंटर कॉलेज के द्वितीय पाली में चल रही परीक्षा के दौरान कार्रवाई हुई। महिला परीक्षार्थी के शिक्षा दस्तावेज, आधार कार्ड व एडमिट कार्ड पर नाम में बदलाव होने कारण पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की द्वितीय पाली की परीक्षा कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ईश्वर डिग्री इंटर कॉलेज चल रही थी। परीक्षार्थियों के वैरिफिकेशन के दौरान 30 वर्षीय महिला परीक्षार्थी का नाम बदला हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि मूलरूप से महिला फतेहपुर की रहने वाली है। इसके बाद उसे पकड़ कर कर्नलगंज पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक महिला का नाम दूसरा है, जबकि वर्तमान में उसके आधार कार्ड पर दूसरा नाम दर्ज है।

पूछताछ में महिला ने बताया वह पिछले काफी दिनों से हरिद्वार में रहने लगी। जिस कारण उसने अपना नाम बदल लिया था, यही वजह है कि दोनों ही दस्तावेजों पर नाम अलग-अलग है। ईश्वर डिग्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें