फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नौ से अधिक जिलों के डायट से गायब हुईं विशिष्ट बीटीसी की गणक पंजिकाएं, एफआईआर के निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के कई जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) से विशिष्ट बीटीसी की गणक पंजिकाएं गायब होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) से विशिष्ट बीटीसी की गणक पंजिकाएं गायब होने का मामला सामने आया है। फिरोजाबाद, जालौन, गाजीपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, झांसी समेत नौ से अधिक जिलों के डायट प्राचार्यों ने इस संबंध में लिखित सूचना प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव को भेजी है।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विशिष्ट बीटीसी वर्ष 1999, 2004, 2007 और 2008 की गणक पंजिकाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। यदि गणक पंजिकाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सचिव ने पत्र के माध्यम से कहा है कि कुछ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि विशिष्ट बीटीसी की उक्त वर्षों की गणक पंजिकाएं उपलब्ध नहीं हैं या खो चुकी हैं, जिसके चलते द्वितीय प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण की क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा कराया गया था और अर्ह अभ्यर्थियों को विशिष्ट बीटीसी अर्हता प्रमाण पत्र निर्गत किए गए थे। साथ ही गणक पंजिकाएं संबंधित डायट को विधिवत उपलब्ध कराई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणक पंजिकाएं विशिष्ट बीटीसी से संबंधित मूल गोपनीय अभिलेख हैं। यदि ये अभिलेख डायटों में उपलब्ध नहीं हैं तो इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विधिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की आख्या प्रेषित करें और गणक पंजिका की द्वितीय प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी करें।

प्रदेश के नौ जिलों के डायट से विशिष्ट बीटीसी की गणक पंजिका गायब होने के मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आख्या तलब की गई है। साथ ही प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों से विस्तृत जानकारी मांगी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन डायट से विशिष्ट बीटीसी की गणक पंजिकाएं गायब हुई हैं। इसके लिए उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें