फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीएसए अपडेट करेंगे शिक्षकों का नया मोबाइल नंबर

Sun, 11 Jun 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतर जनपदीय तबादलों में मोबाइल नंबर बदल जाने से शिक्षकों को नहीं मिल रहा ओटीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले में नई समस्या खड़ी हो गई है। तबादले के लिए पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की जानकारी में उनका मोबाइल नंबर बदल जाने से उनको आवेदन के समय ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शिक्षकों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसको लेकर बीएसए को ऐसे शिक्षकों का मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
रविवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की तरफ से सभी जिलों के बीएसए को निर्देश जारी कर दिया गया है। सचिव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने की सूचना मिल रही है। इससे कई शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए शिक्षकों को नया नंबर अपडेट किए जाने को लेकर संंबंधित बीएसए के ईमेल या स्वयं उपस्थित होकर प्रत्यावेदन करना होगा। इसके बाद बीएसए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से तबादला पोर्टल पर उपलब्ध कराए जा रहे विकल्प के मुताबिक मोबाइल नंबर में परिवर्तन की प्रक्रिया करेंगे। बीएसए जिन शिक्षकों का मोबाइल नंबर परिवर्तित करेंगे, उसकी सूची बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें