फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : झमाझम बारिश से शहर की सड़कें और गलियां हुईं जलमग्न, उमस से मिली राहत

Fri, 25 Jul 2025 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के शहर और ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दोपहर में करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश करीब तीन बजे तक चली। इससे सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के शहर और ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दोपहर में करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश करीब तीन बजे तक चली। इससे सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। निरंजन डॉट पुल समेत कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया। लोग कमर तक पानी में होकर जाते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जाहिर की थी। 

विज्ञापन


शहर के कटरा, ममफोर्डगंज, शिवकुटी, तेलियरगंज, फाफामऊ, सुलेमसराय, प्रीतम नगर, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, धूमनगंज, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, दारागंज, मुट्ठीगंज, जीरो रोड, कीडगंज आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास भारी जल जमाव के  चलते लोगों को दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें