सेना की ओर से नोटिस मिलने के बाद नई झूंसी इलाके में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
नोटिस मिलने के बाद मुहल्ले में मची खलबली
एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि दिसंबर 2024 में भी लोगों को मकान व दुकान खाली करने को लेकर ताकीद किया गया था। इसके बावजूद लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब सभी को नोटिस भेजकर दुकान और मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। कब्जेदार मकान के मालिकों को मकान के कागजात और जमीन के दस्तावेजों के साथ 17 सितंबर को कार्यालय में तलब किया है। सेना की लाल निशान की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। इस दौरान भारी संख्या में सेना की तीन टुकड़ी भी मौजूद रही।
कोट
अगर लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज है तो वह उसे लेकर कार्यालय में उपस्थित हों। इसके अलावा 15-15 दिनों के अंतराल में तीन नोटिस जारी किए जाएंगे। इनके जवाब मिलने के आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तय होगी।
- अमित मिश्रा, रक्षा संपदा अधिकारी।
झूंसी में सेना की ओर से लगाया गया लाल निशान।
- फोटो : अमर उजाला।
कॉलोनी ही नहीं पूरा मुहल्ला बस गया सेना की जमीन पर
सेना की 70 एकड़ से अधिक जमीन पर पूरा एक दो कॉलोनी ही नहीं बल्कि पूरा मुहल्ला और बाजार ही बस गया है। यहां पर पुलिस चौकी से लेकर बैंक की शाखाएं, कांप्लेक्स बड़ी संख्या में मकान बन गए हैं। सेना ने नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने का फरमान सुना दिया है।