फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदना पड़ेगा महंगा, निर्माण की दरें बढ़ीं

Mon, 05 Jan 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदना अब महंगा पड़ेगा। सर्किल रेट में बढ़ोतरी के साथ ही सामान्य मकानों और चार मंजिला से अधिक वाले बहुमंजिला गैर वाणिज्यिक भवनों की निर्माण दरें भी बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदना अब महंगा पड़ेगा। सर्किल रेट में बढ़ोतरी के साथ ही सामान्य मकानों और चार मंजिला से अधिक वाले बहुमंजिला गैर वाणिज्यिक भवनों की निर्माण दरें भी बढ़ा दी गईं हैं। सर्किल रेट बढ़ने से जहां जमीन महंगी हो गई है, वहीं निर्माण दरों में बढ़ोतरी के कारण मकान या फ्लैट के कवर्ड एरिया का मूल्यांकन भी बढ़ेगा और इससे बैनामे के लिए पहले के मुकाबले अब अधिक धनराशि खर्च करनी होगी। शहर में चार मंजिला से अधिक वाले बहुमंजिला गैर वाणिज्यिक भवनों की निर्माण दर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है जबकि इससे पहले निर्माण दर 22 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी।

विज्ञापन


निबंधन विभाग ने छत के आधार पर निर्माण की पांच श्रेणियां बनाईं हैं। पहली श्रेणी में आरसीसी, दूसरी में आरबीसी, तीसरी में कड़ी, गर्डर पटिया, डाट, चौथी में टिनशेड, एस्बेस्टस शेड, फाइवर शेड और पांचवीं श्रेणी में कच्चा, छप्प, खपरैल शामिल हैं।

आरसीसी की अधिवर्षिता आयु 80 वर्ष तय की गई है और पहली श्रेणी के निर्माण की दर 23 हजार व दूसरी श्रेणी की 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। इसी तरह आरबीसी की पूर्व निर्धारित निर्माण की दर 18 हजार व 16 हजार को बढ़ाकर क्रमश: 20 हजार व 18 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। इसकी अधिवर्षिता आयु 60 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन


कड़ी, गर्डर पटिया, डाट की अधिवर्षिता आयु 50 वर्ष है और प्रथम श्रेणी के निर्माण की दर 15 हजार व द्वितीय श्रेणी की 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है जबकि इससे पहले क्रमश: 14 हजार व 13 हजार थी। टिनशेड, एस्बेस्टस शेड, फाइबर शेड (अधिवर्षिता आयु 40 वर्ष) की पूर्व में निर्धारित प्रथम श्रेणी की निर्माण दर 12 हजार व द्वितीय श्रेणी की निर्माण दर 11 हजार को बढ़ाकर क्रमश: 13 हजार व 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है।

वहीं, कच्चा, छप्पर व खपरैल की छत वाले मकान की निर्माण दर में पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से वृद्धि की गई है। पूर्व में प्रथम श्रेणी के निर्माण की दर 9500 व द्वितीय श्रेणी की 8500 रुपये प्रति वर्गमीटर थी, जिसे बढ़ाकर अब क्रमश: 10 हजार व नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। निर्माण की अधिवर्षिता आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें