फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला, जलाई चाइनीज झालर

Wed, 17 Jun 2020 08:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media
विज्ञापन
लद्दाख में चीनी सेना के हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। भाजपा के इस प्रदर्शन में आम शहरी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान वहां चीन का राष्ट्रीय ध्वज और वहां के बने कई उत्पाद भी जलाए गए। सुभाष चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि चीन ने भारत पर धोखे से हमला कर अपनी कायरता का परिचय दिया। भारतीय सेना ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस कार्रवाई में हमारे कुछ बहादुर जवान भी चीनियों को मारते-मारते शहीद हुए। बार्डर पर सेना अपना काम भली भांति कर रही है। अब हम नागरिकों को भी सेना के कंधे से कंधा मिलाकर चीनी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। इसके पूर्व सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में वीरगति प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, राजीव टंडन, योगी सत्यम, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, अनूप कुमार, अजय कुमार, मोनू पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर ममफोर्डगंज में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने चाइनीज झालरों की होली जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अब समय आ गया है कि चीन के उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें