फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर, मास्क के साथ पीएम मोदी की भाजपाइयों ने बांटी चिट्टी

Sun, 14 Jun 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : PM Narendra Modi
विज्ञापन

केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करवाया जा रहा है। रविवार को भी शहर के तमाम मोहल्लों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करवाया गया। इसके अलावा पीएम मोदी के पत्र का भी वितरण किया गया। पत्र वितरण कार्य में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

 

उन्होंने चौक मंडल में सौ से ज्यादा घरों में जनसंपर्क कर पत्र का वितरण किया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने लगातार तीसरे दिन मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का भी बखान किया। उधर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने मम्फोर्डगंज में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया।

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने कीडगंज में मास्क, सैनिटाइजर के साथ पीएम की चिट्टी का वितरण किया। जनसंपर्क के दौरान कीडगंज स्थित पंचायती उदासीन अखाड़ा भी वह गए। वहां महंत एवं मौजूद संतों को पीएम की चिट्टी दी गई।

विज्ञापन


इस चिट्टी में पीएम मोदी के एक वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र रहा। भाजपा महानगर की ओर से दारागंज, मीरापुर में भी चिट्टी एवं मास्क आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर गिरि बाबा, बृजेश मिश्र, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य, किरण जायसवाल, संजय गुप्ता, रणविजय सिंह, भरत निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें