फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj news: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Thu, 23 Dec 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के छिवकी कर्मा रोड पर तेेदुआवन गांव में पास बुधवार देर रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिनेश तिवारी और रोहित प्रजापति की मौत हो गई। आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के बाइक की लाइट फ्यूज थी। घटना की सूचना मिली तो तीनों के घरों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन



लवायन कला औद्योगिक क्षेत्र निवासी जिलेदार तिवारी का बेटा दिनेश तिवारी (27) और महोबा के करबई का रहने वाला रोहित प्रजापति (28) घूरपुर के ट्रांसपोर्टर रोहित यादव के ट्रक में खलासी थे। बुधवार की रात दिनेश तिवारी और रोहित प्रजापति एक ही बाइक से नैनी जा रहे थे। रोहित यादव के भतीजे आदित्य (16) निवासी घोघापुर को भी नैनी किसी के घर जाना था। दिनेश ने उसे भी बाइक पर बिठा लिया।


बाइक की लाइट फ्यूज थी और रफ्तार तेज। तीनों जैसे ही छिवकी कर्मा रोड पर तेदुआवन गांव के पास पहुंचे थे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दिनेश, रोहित और आदित्य को गंभीर चोटें आईं। जब तक पुलिस पहुंचती और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाती, दिनेश और रोहित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आदित्य को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तीनों के घरों में सूचना दी गई। महोबा से रोहित के घर वाले प्रयागराज के लिए चल दिए थे। दिनेश के घर वाले अस्पताल में बिलखते रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें