फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नए यमुना पुल पर कार की टक्कर से आटो चालक की मौत, तीन सवारियां घायल

Wed, 08 Oct 2025 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए यमुना पुल पर कार की टक्कर से आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए यमुना पुल पर कार की टक्कर से आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस कार का पता लगाने में जुटी हैं। नैनी इलाके के नीबी निवासी चालक राकेश कन्नौजिया (27) आटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर में वह सवारियों को बैठाकर शहर से नैनी की ओर जा रहा था कि नैनी नए यमुना पुल पर अज्ञात वाहन ने सामने से आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी सांसें थम गईं। आटो में सवार तीन सवारियों को भी चोटे आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें