फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों को सम्मानित करेगा इविवि, विवि के पुरा छात्र रहे हैं चारों जज

Sun, 20 Jul 2025 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) सुप्रीम कोर्ट के चार वर्तमान न्यायाधीशों को अपने विशिष्ट पुराछात्रों के रूप में सम्मानित करेगा। इनमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति पंकज मित्थल व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल हैं, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थी रहे हैं।
विज्ञापन
जस्टिस विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट के जज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) सुप्रीम कोर्ट के चार वर्तमान न्यायाधीशों को अपने विशिष्ट पुराछात्रों के रूप में सम्मानित करेगा। इनमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति पंकज मित्थल व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल हैं, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थी रहे हैं।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एल्युमनाई एसोसिएशन की ओर से 26 जुलाई को सीनेट परिसर स्थित ईश्वर टोपा भवन सभागार में सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में इन विशिष्ट पुराछात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इविवि से अध्ययन कर निकले इन पुराछात्रों ने अपनी मेधा और कृतित्व से विधि के क्षेत्र में अपनी मुकम्मल पहचान कायम की है।

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने के पूर्व इन्होंने विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों में अपनी सेवाएं दीं। न्यायिक फैसलों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान कायम करने वाले इन न्यायाधीशों के सम्मान में समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया है। शनिवार को इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एल्युमनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो.कुमार वीरेंद्र ने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारी तेज कर दी गई है। इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि विधि संकाय के विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल सके, इसलिए विधि के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें