फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गेट लगाकर बंद कर दिया रास्ता, निगम ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अल्लापुर में कुछ लोगों ने गेट लगाकर सड़क को ही बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर नगर निगम ने शनिवार को गेट तथा बाउंड्री ढहा दी। इसका काफी विरोध भी हुआ लेकिन फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास नगर निगम तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कॉलोनी के बीच रास्ता जा रहा है लेकिन कुछ लोगों ने उस बंद कर दिया था। गेट लगाने के साथ बाउंड्री भी बना ली गई थी। वहां पशु भी बंधे थे। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आरबी सिंह ने भारी फोर्स की मौजूदगी में गेट एवं बाउंड्री गिरा दी। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी भी दी कि ऐसा दोबारा न हो। क्षेत्र में लोगों ने नाले पर रैंप बना रखा था। इससे नाला जाम हो गया है। इस बाबत कई घरों के रैंप भी उखाड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें