भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक एसीए लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में फाफामऊ क्रिकेट क्लब को 46 रन से हरा दिया। विजेता टीम के सिद्धार्थ मिश्रा की शानदार पारी (94 गेंद पर 79 रन) व सुब्रत प्रसाद तिवारी के हरफनमौला प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई। रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भानु क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 237 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 79, अखिल कुमार कश्यप 61, गौरव पाठक 4/69) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 191 रन पर ही ढेर हो गई।