फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शुआट्स की पत्रावली छिपाने वाले लेखाकार की सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एवं चिट्स कार्यालय में तैनात लेखाकार राग विराग पर शुआट्स सोसाइटी की पत्रावली छिपाने और तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। शुआट्स के पंजीयन में फर्जीबाड़ा की मंडलायुक्त से शिकायत करने वाले पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री और रजिस्ट्रार लखनऊ को भेजे पत्र में कहा है कि लेखाकार लगातार साक्ष्यों को छिपाने और छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा है। उधर, लेखाकार रागविराग ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पत्रावली के निरीक्षण के लिए आए आवेदन को स्वीकार करते हुए परीक्षण कराया गया था।पत्रावली छिपाने का आरोप असत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें