फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पार्लर संचालिका ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। चौफटका में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली प्रतिमा यादव(26) ने जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी शादी कौशांबी के पिपरी निवासी पवन कुमार से दिसंबर 2021 में हुई थी। पति-पत्नी चौफटका में किराए के मकान में रहते थे जहां प्रतिमा ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी। बृहस्पतिवार को वह पति के साथ अपने ससुराल पिपरी में थी। इसी दौरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद घरवालों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें