फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल में लापरवाही पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 10 Apr 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल में लापरवाही बरतने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हंडिया के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। यह कार्रवाई उन्होंने भदोही के सांसद विनोद बिंद की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
प्रयागराज में दिशा की बैठक में मौजूद सांसद प्रवीण पटेल, भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, महापौर और अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल में लापरवाही बरतने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हंडिया के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। यह कार्रवाई उन्होंने भदोही के सांसद विनोद बिंद की शिकायत पर की है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के संगम सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद ने डीएम के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि हंडिया व सैदाबाद के बीडीओ उनकी सुनते नहीं हैं और जब सांसद के प्रतिनिधि शिकायत लेकर जिला विकास अधिकारी के पास जाते हैं तो वह भी अनसुना कर देते हैं। इस पर डीएम ने हंडिया के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।

वहीं, मनेरगा के भुगतान में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने उप आयुक्त मनरेगा को आड़े हाथों लेते हुए गंभीरता बरतने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अगली बैठक में कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में विधायक बारा वाचस्पति व विधायक मेजा संदीप पटेल और विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव ने समिति के समक्ष मटियारी, कंजासा सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या और कर्णावती नदी के जीर्णोद्धार व सफाई से संबंधित मुद्दा उठाया। समिति की ओर से कहा गया कि मनरेगा के माध्यम से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए कच्चे नालों की सफाई व सहायक नदियों का जीर्णोद्धार कराया जाए।
विज्ञापन


समिति ने गंगापार व यमुनापार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की छोटी नदियों की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना बनाए जाने और ऐसे जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए कमेटी गठित करने के लिए कहा। इसपर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को एक माह में परीक्षण करने व कच्चे नालों की सफाई की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

समिति ने भोकरी गांव में छात्रों की संख्या अत्यधिक होने के कारण अतिरिक्त कक्ष या अतिरिक्त विद्यालय बनाए जाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक हंडिया हाकिम लाल बिंद, विधायक प्रतापपुर विजमा यादव, विधायक सोरांव गीता शास्त्री, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें