फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त कर दी दिल्ली, मुंबई और पुणे की फ्लाइट

Sat, 27 Jun 2020 08:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इंडिगो-गो एयर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को झटका दे दिया। इन तीनों ही शहरों को जाने वाली फ्लाइट अचानक निरस्त कर दी गई। तमाम यात्रियों को फ्लाइट निरस्तीकरण की जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही हुई। हालांकि इंडिगो के स्थानीय अफसरों का दावा रहा कि फ्लाइट निरस्तीकरण की सूचना एसएमएस और ईमेल के माध्यम से संबंधित यात्रियों तक समय से पहुंचा दी गई थी। 

विज्ञापन


इंडिगो की ओर से दिल्ली और पुणे की फ्लाइट का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। जबकि, मुंबई की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 3 दिन हो रहा है। शनिवार को पुणे जाने वाली फ्लाइट के यात्री सुबह ही एयरपोर्ट पहुंच गए। तमाम यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही मालूम पड़ा कि आज फ्लाइट निरस्त है।

उनका कहना था कि कंपनी द्वारा अगर सूचना 1 दिन पहले दे दी जाती तो समस्या ना आती। उधर, इंडिगो प्रबंधन द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को बताया गया कि तकनीकी समस्या की वजह से आज दिल्ली ,मुंबई और पुणे की फ्लाइट निरस्त की गई। इस बीच गोरखपुर वाली फ्लाइट भी आज नहीं आई हालांकि इन लोगों द्वारा बताया गया कि इस लाइट का संचालन 27 जून को होना ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें