फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : अतीक की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक हुआ अबान, तीनों भाइयों ने दिया कंधा

Sat, 08 Aug 2026 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद के बेटे अबान को शनिवार शाम कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अबान का जनाजा 6:45 बजे कब्रिस्तान पहुंचा। इसके बाद मस्जिद के पास नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
अबान अहमद के जनाजे में शामिल भाई उमर, अली और अहजम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के बेटे अबान को शनिवार शाम कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अबान का जनाजा 6:45 बजे कब्रिस्तान पहुंचा। इसके बाद मस्जिद के पास नमाज अदा की गई। तीनों भाइयों उमर, अली और अहजम ने जनाजे को कंधा दिया। अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र के पास ही अबान को दफनाया गया। अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान उसकी मां शाइस्ता परवीन के बेटे का अंतिम दीदार करने को लेकर खूब चर्चा रही।

विज्ञापन


शाम चार बजे से ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंच गए। उमर और अली के पहुंचने के बाद जैसे ही अहजम पहुंचा भीड़ पुलिस और सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़कर अंदर घुसने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। कई लोग चप्पल छोड़कर भागते नजर आए। कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। कसारी-मसारी कब्रिस्तान के अलावा आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पूरे इलाके में करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन

अबान के जनाजे हिस्सा लेने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

प्रिजर्व वैन से पहुंचे उमर और अली

उमर और अली जिस प्रिजर्व वैन में सवार थे, उसके आगे-पीछे पुलिस की करीब 15 गाड़ियां चल रही थीं। सबसे पहले उमर कब्रिस्तान पहुंचा फिर अली। दोनों की सुरक्षा के लिए करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बाद अहजम आया। फिर एंबुलेंस से अबान का शव कब्रिस्तान लाया गया।

मस्जिद के पास उठा जनाजा, गले मिले उमर-अली

कसारी-मसारी कब्रिस्तान स्थित मस्जिद के पास प्रिजर्व वैन से नीचे उतरते ही उमर और अली एक-दूसरे से गले मिले। इसके बाद अहजम के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद अबान का जनाजा उठाया गया। फिर तीनों भाइयों ने शव को कंधा दिया। भीड़ के कारण पुलिस को घेरा बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जमींदोज घर और हटवा में भी रही निगरानी

कसारी-मसारी कब्रिस्तान ही नहीं बल्कि आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की कड़ी निगरानी रही। अतीक अहमद के जमींदोज घर और हटवा इलाके को भी सुरक्षा घेरे में रखा गया। इन स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें