फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : ननिहाल में आई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सैदाबाद (प्रयागराज)

सार

मंगलवार की शाम को हैंड पंप पर पानी भरने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। सरांयममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी माता के साथ हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की शाम को हैंड पंप पर पानी भरने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। सरांयममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी माता के साथ हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब किशोरी मामा के घर से कुछ दूरी पर स्थित हैंड पंप से पानी लेने के लिए गई थी।

विज्ञापन


इसी बीच गांव का युवक प्रिंस मौर्य आ गया। बदनीयती से उसके साथ हरकत करने लगा। मना करने पर उसका मुंह दबाकर उसे कुछ दूर घसीट ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मनचले के चंगुल से छुटने के बाद घर पहुंच कर पीड़िता ने माता से आप बीती बताई। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी हंडिया पुलिस को दी गई। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज करके युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें