फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 फीसदी लोगों का चीनी सामान के बहिष्कार का समर्थन 

Sun, 28 Jun 2020 10:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चीन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : SELF
विज्ञापन

कनफेडेरशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चलाए जा रहे ‘भारतीय सामान - हमारा अभिमान’ अभियान का समर्थन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कैट द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर हुए सर्वे की भी रिपोर्ट आ गई है। इस सर्वे में 98.8 प्रतिशत लोगों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का समर्थन किया है। कैट की ओर 19 जून से 27 जून तक सर्वे किया गया। इस सर्वे में प्रयागराज समेत देश के तमाम शहरों के लोगों ने शिरकत की। कुल 9735 लोगों ने सर्वे में भाग लिया।

विज्ञापन


सर्वे में चीन के साथ चल रहे वर्तमान हालात से सम्बन्धित नौ प्रश्न पूछे गए थे।  कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने  बताया की नौ दिन तक हुए इस ऑनलाइन सर्वे में व्यापारियों, लघु उद्योग, किसान, हॉकर्स, उपभोक्ता, स्वयं उद्यमी, महिला उद्यमी, ग्रहणी, कामकाजी महिलाएं, विद्यार्थी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों सहित अनेक वर्गों ने उत्साहपूर्वक सर्वे में भाग लिया।

कैट ने देश के सभी राज्यों के लगभग 11 हजार लोगों को सर्वे फॉर्म भेजा, जिसमें से 9735 लोगों ने अपनी राय दी। कैट के अनुपम अग्रवाल ने कहा की सर्वे के सभी प्रश्नों के नतीजे के रूप में भारतीय लोगों ने बड़ी संख्या में चीन के खिलाफ अब जोरदार लड़ाई करने पर आम सहमति व्यक्त की। दिनेश केसरवानी ने कहा कि सर्वे के नतीजों के बाद अब और अधिक आक्रामकता के साथ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें