फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Nagar Nigam : जनता पर टैक्स का बोझ नहीं, आय बढ़ाने के लिए खोजें वैकल्पिक संसाधन

Mon, 28 Apr 2025 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नगर निगम की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर निगम की आय में वृद्धि की जानी चाहिए, लेकिन इसका भार किसी भी रूप में जनता पर न डाला जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधनों की पहचान और विकास किया जाए जो राजस्व के वैकल्पिक स्रोत बन सकें।
विज्ञापन
प्रयागराज नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर निगम की आय में वृद्धि की जानी चाहिए, लेकिन इसका भार किसी भी रूप में जनता पर न डाला जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधनों की पहचान और विकास किया जाए जो राजस्व के वैकल्पिक स्रोत बन सकें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए योजनाएं तैयार करें, जो सीधे जनता के हित में हों। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रथम चरण में 100 करोड़ रुपये की लागत से 8 परियोजनाएं चल रही हैं। महापौर ने मीरापुर सब्जी मंडी से हनुमान मंदिर तक की सड़क को तीसरे चरण में शामिल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही जोन-4 की कोतवाली से अतरसुइया रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय,दीपेंद्र यादव, अंबरीष बिंद, मुख्य कर अधिकारी पीके. द्विवेदी, चीफ इंजीनियर अनिल मौर्या, प्रकाश व्यवस्था प्रभारी संजय कटियार और अन्य उपस्थित रहे।

गंगा पथ और फोरलेन फिर होंगे रोशन

 

 

गंगा पथ, अंदावा-सहसों और फाफामऊ क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और मेला क्षेत्र की अतिरिक्त लाइट्स को उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाउस टैक्स जमा न करने वाले क्षेत्रों की सूची बनाकर वसूली की कार्रवाई तेज करने को कहा गया। घाटों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग, कचरा संग्रहण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। अफसरों ने बताया कि, 649 नालों की सफाई के लिए टेंडर किया गया है।

मीट की दुकानों पर होगी कार्रवाई

महापौर ने शहर में चल रही मांस की दुकानों में नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को ऐसी दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महापौर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी बैठक में अपने विभाग की दो वर्षों की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा स्वीकृत परियोजनाओं पर शिलान्यास और शिलापट लगाने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें