संभावित कोहरे को लेकर प्रयागराज रामबाग से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस दो दिसंबर से निरस्त होने जा रही है। ट्रेन का निरस्तीकरण आठ जनवरी 2025 तक रहेगा। इसके बाद महाकुुंभ की वजह से ट्रेन का संचालन नौ जनवरी से शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा दुर्ग से छपरा के बीच चलने वाली 15159 संभावित कोहरे की वजह से हर रोज नहीं चलेगी। दिसंबर माह में यह ट्रेन 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 एवं जनवरी 25 में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 और फरवरी में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 को निरस्त रहेगी। वहीं, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का दिसंबर माह में 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 एवं जनवरी 25 में 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 25, 28, 30 और फरवरी माह में 02, 04, 06, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 को निरस्तीकरण रहेगा।