रामपुर में कावड़ियों का स्वागत करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग
- फोटो : NAINI
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मुसमानों ने तहजीब की मिसाल पेश की। शास्त्री पुल पर मुसलमानों ने गंगा जल लेकर प्रयाग से काशी जा रहे भोले भक्तों पर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत किया। साझा संस्कृति वाले शहर में तमाम युवा मुसलमान कांवड़ियों के साथ बोल बम का जयकारा भी लगा रहे थे। पुष्पवर्षा करने वालों में हसीब अहमद, नुरूल कुरैशी, महताब खां, इस्तियाक अहमद, हसीन, इम्तियाज, रिंकू तिवारी, मोहम्मद खालिद शामिल थे।
कांवड़ियों की प्यास बुझाई, फल खिलाया