लापता होने के अगले दिन मिला था बैग
कैंट थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी। अगले दिन पुलिस को थरवई क्षेत्र के कानपुर-वाराणसी हाईवे के पास छात्रा का स्कूल बैग मिला था। पुलिस ने आसपास छानबीन की लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। बाद में करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर 12:30 बजे लखरावां गांव में जमीन में उसका शव दफन मिला।
तीन साल से फूफा के घर में रह रही थी छात्रा
सैन्यकर्मी ने बताया कि उनकी भतीजी मूलरूप से सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके पिता मुंबई में वाहन चालक हैं। वह तीन बहनों में मझली थी। एक भाई भी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बीमार रहती हैं। इसीलिए भतीजी तीन साल से उन्हीं के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
स्कूल जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सैन्यकर्मी के बयान के आधार पर पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सदर स्थित एक कैमरे में छात्रा 10 नवंबर की सुबह करीब 8:45 बजे फुटेज में दिखी। वह ई-रिक्शे में बैठकर कटरा की ओर गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक चौराहा, जहाज चौराहा, कचहरी समेत अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी खंगाले लेकिन वह किसी भी फुटेज में दिखाई नहीं दी।