फरीदाबाद शेल्टर होम में रह रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान देश के दूसरे प्रांतों और प्रदेश से आए सवा सौ से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें हैदराबाद से भी कुछ लोग आए हैं। इन लोगों को कालिंदीपुरम में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड, हैजा अस्पताल, रामवाटिका, केपी आदि स्थानों पर रखा गया है। बुधवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
सबसे अधिक लोग कालिंदीपुरम में ही क्वारंटीन किए गए हैं। यहां कुल 32 लोग हैं। इनमें ज्यादातर लोग बांदा से आए हैं। ये लोग बांदा में क्वारंटीन रहे हैं। क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद इन्हें यहां भेजा गया है। इन्हें मंगलवार की रात को लाया गया था। उधर, हैजा अस्पताल में भी 57 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 12 लोगों को रामवाटिका में रखा गया।
बुधवार को दूसरे जिलों से आने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच होगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि वे किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में तो नहीं रहे हैं। उनका पूरा रिकार्ड देखा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद घर जाने दिया जाएगा। उधर, सीएमओ ने बताया कि बुधवार को क्वारंटीन 584 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। किसी को दिक्कत नहीं हुई।