फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पीएम मोदी की सभा में कुर्सियां खाली होते देख चढ़ा मंत्री का पारा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

Tue, 21 Dec 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाकया दोपहर 2.15 के करीब का है। प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हो चुका था और कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक मंच के बाईं ओर बैठीं महिलाएं उठकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगीं।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान महिलाओं के उठकर जाने से खाली हुईं कुर्सियां। - फोटो : प्रयागराज
परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में वैसे तो लाखों महिलाओं को जुटे देख आयोजनकर्ता गदगद दिखे। लेकिन इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब न सिर्फ आयोजक बल्कि पुलिस-प्रशासन के अफसरों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

दरअसल प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान ही कुछ महिलाओं के उठकर जाने से कुर्सियां खाली होने लगीं। यह देख जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह का पारा चढ़ गया और उन्होंने खुद लगभग भागते हुए मीडिया गैलरी के पास स्थित कार्यक्रम स्थल के इंट्री गेट पर पहुंचकर नाराजगी जताई। इस पर डीएम-कमिश्नर के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद कुछ देर के लिए महिलाओं के कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने पर रोक भी लगाई गई। घटना चर्चा का विषय बनी रही।

वाकया दोपहर 2.15 के करीब का है। प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हो चुका था और कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक मंच के बाईं ओर बैठीं महिलाएं उठकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगीं। इससे पीछे की तीन-चार पंक्तियों में रखी कुर्सियां खाली होने लगीं। उधर, खाली कुर्सियों पर नजर पड़ी तो जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान महिलाओं के उठकर जाने से खाली हुईं कुर्सियां। - फोटो : प्रयागराज
भागते हुए मंत्री पहुंचे मौके पर
वह मंच के पीछे से निकलकर पैदल ही लगभग भागते हुए लाल सड़क पर स्थित कार्यक्रम स्थल के इंट्री गेट पर पहुंच गए। उधर, मंत्री को जाते देख कमिश्नर संजय गोयल व डीएम संजय खत्री और वहां मौजूद पुलिसवाले भी उनके पीछे-पीछे चलने लगे। मंत्री सीधे मंच के पास मीडिया गैलरी की ओर बने इंट्री गेट पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर भी उन्होंने देखा कि महिलाओं का कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने का सिलसिला जारी था।

इस पर उन्होंने पूछा कि यहां किसकी ड्यूटी है। जिस पर डीएम के हाथ-पांव फूल गए और वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मंत्री इंट्री गेट से कुछ दूर पर जाकर खड़े हो गए और फिर करीब पांच मिनट तक उन्होंने किसी से कुछ नहीं बोला। उधर मंत्री का मूड भांपकर गेट पर मौजूद पुलिस व अन्य कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए इस गेट से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। महिलाओं से कहा गया कि कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे में वह कुछ देर तक बाहर न निकलें।

इसके बाद गेट से निकलने पर रोक लगा दी गई। उधर कुछ देर बाद मंत्री वापस चले गए। जबकि डीएम काफी देर तक भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे। इस मामले में एक और बात सामने आई कि जिस तरफ से महिलाएं उठकर कार्यक्रम स्थल के बाहर जा रही थीं, उधर से मंच स्पष्ट दिख नहीं रहा था। यही वजह थी कि महिलाएं भाषण खत्म होने से पहले ही बाहर निकलने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
...और फिर पुरुषों को भी मिली इंट्री
आयोजन से पहले स्पष्ट निर्देश थे कि कार्यक्रम स्थल के भीतर मीडिया के अलावा सिर्फ महिलाएं ही जाएंगी। आयोजन के काफी देर तक इन निर्देशों का पालन भी हुआ। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों के समर्थकों को भी इंट्री नहीं दी गई और उन्हें बाहर ही रखा गया। हालांकि कुर्सियां खाली होने पर मंत्री के नाराजगी जताने के बाद सुरक्षाकर्मियों की हालत ऐसी हुई कि उन्होंने पुरुषों को भी कार्यक्रम स्थल में इंट्री दे दी।

4 of 5
Prayagraj News : परेड मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मिलने को लेेकर पुलिसकर्मियों से बहस करती महिला। - फोटो : प्रयागराज
परेड मैदान की भर गईं कुर्सियां तो वापस बसों में भेज दी गईं महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्थान उपलब्ध न होने से बाहरी जिलों से आई तमाम महिलाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। इस वजह से यह महिलाएं मायूस भी हुई। परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बरेली से आई महिलाएं कुछ विलंब से पहुंचीं। तब तक परेड मैदान की सभी कुर्सियां भर गईं। वहां जगह न देखते हुए उन महिलाओं को वापस उनकी बस में जाने को कह दिया गया। इसी तरह फतेहपुर जिले से आई महिलाएं भी यहां बस से दिन में दो बजे पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : पीएम मोदी के कार्यक्रम में फोटो खीचतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
बस पहुंची तो खत्म हो चुका था पीएम का कार्यक्रम
विलंब से आने की वजह से उनकी बस परेड ग्राउंड के पार्किंग स्थल पर नहीं पहुंच सकी। बाद में उनकी बस शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आकर खड़ी कर दी गई। इस बस के बाहर खड़ी महिला कुसुम ने बताया कि बस आने में लेट हो गई। यहां पहुंचने पर मालूम पड़ा पीएम का कार्यक्रम खत्म होने वाला है। फतेहपुर से ही आई महिला रेखा कुमारी ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में न पहुंच पाने का काफी मलाल है। ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर कभी कभार ही मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें