prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए की गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : prayagraj
लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, होगी वीडियोग्राफी
मतदान की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। पंचायत भवन परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतदान में हिस्सा लेने वाले हर सदस्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसलिए मतदान के दिन परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में चार वीडियोग्राफर मौजूद रहेंगे।
मोबाइल, असलहा ले जाना प्रतिबंधित
सदस्य मतदान के दौरान पंचायत भवन परिसर में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने शनिवार को आदेश जारी किया कि मतदान एवं मतगणना के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सदस्य शस्त्र तथा तंबाकू, गुटका, सिगरेट के अलावा अन्य मादक पदार्थ भी नहीं ले जा सकेंगे।
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय।
- फोटो : prayagraj