अयोध्या, चित्रकूट रूट पर हो सकता है संचालन
इसी वित्तीय वर्ष इसका विस्तार प्रयागराज तक हो सकता है। इसके अलावा चित्रकूट से अयोध्या के बीच भी वंदे भारत वाया प्रयागराज तक चलाई जा सकती है। इसके दो रूट पर मंथन चल रहा है। पहला रूट चित्रकूट-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या एवं दूसरा रूट चित्रकूट-बांदा-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुछ और वंदे भारत भी प्रयागराज से होते हुए चलाई जा सकती हैं। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का संचालन भी प्रयागराज से पुणे होते हुए बंगलुरू तक के लिए प्रस्तावित है।
सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली दो वंदे भारत प्रयागराज मंडल के ही खाते में
प्रयागराज। वर्तमान समय देश में चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों में मात्र दो ही वंदे भारत ऐसी हैं जिनकी औसत स्पीड सौ किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। इन दोनों का ही संचालन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वालीं दोनों वंदे भारत की औसत स्पीड सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से गाजियाबाद के छिपियाना बुजुर्ग तक 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है।