फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नाबालिग छात्रा से छेड़खानी में मौलाना गिरफ्तार 

Wed, 24 Nov 2021 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अतरसुइया पुलिस ने हसनमंजिल स्थित मदरसे की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी में मौलाना शम्शुज्जमा को गिरफ्तार कर लिया। मदरसे की एक छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक मौलाना ने कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी लेकिन डर और शर्म के कारण कोई आगे नहीं आ रहा था। 

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला मौलाना शम्शुज्जमा अतरसुइया स्थित हसन मंजिल में मदरसा चलाता है। मौलाना वहां लड़कियों को धार्मिक शिक्षा देता था। दो दिन पहले 12 साल की एक छात्रा ने रोते हुए घर वालों को बताया कि मौलाना काफी समय छेड़खानी कर रहा था। छात्रा की बात सुनकर परिजन भड़क गए। उन्होंने छात्रा की अन्य सहेलियों और उनके घर वालों से भी बात की।

सभी लड़कियों ने बताया कि मौलाना की हरकतें ठीक नहीं हैं। परिजन जब मौलाना के पास पहुंचे तो उसने धमकी दी। छात्रा के पिता ने 23 नवंबर को अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अतरसुइया ने बताया कि मौलाना के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और धमकी की एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें