फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से भीषण चोरी, 34 एलईडी टीवी समेत लाखों के माल पार

विज्ञापन
Prayagraj: massive theft from electronics showroom, goods worth lakhs including 34 LED TVs crossed
विज्ञापन
दुकान से 34 एलईडी टीवी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन

राजरूपपुर में पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर हुई घटना
जांच कर लौटी पुलिस, घटना से व्यापारियों में आक्रोश
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में बेखौफ चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान से 34 एलईडी टीवी समेत लाखों रुपये का सामान ले उड़े। घटना की जानकारी सुबह होने पर भुक्तभोगी व्यापारी के होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
राजरूपुपर के कालिंदीपुरम में रहने वाले दीपक केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के कारोबारी हैं। वह राजरूपपुर पुलिस चौकी के से 500 मीटर आगे अंबे इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं। इससे पहले उनकी दुकान दूसरी पट्टी में थी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण दुकान का अगला हिस्सा तोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सामने स्थित दूसरी दुकान में शिफ्ट कर ली। रोज की तरह बुधवार रात भी 9.30 बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने शटर टूटी होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और वहां से 34 एलईडी टीवी, एक लैपटॉप व इन्वर्टर-बैट्री गायब था। सूचना पर पहले डायल 112 व फिर स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस चली गई। उधर घटना की जानकारी पर मिथिलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही हैं जिससे दहशत का माहौल है। पुलिस रात में गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है जिससे बदमाश बेखौफ हैं। नतीजा यह है कि वह पुलिस चौकी के अगल-बगल स्थित दुकानों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें