बृहस्पतिवार की रात श्रृंगवेरपुररपुर धाम स्थित निषदराज पीठाधीश्वर दयाशंकर उर्फ स्वामी माधवदास महाराज की कार में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया।लेकिन तब तक कार में रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं कतिपय कागजात इत्यादि जलकर नष्ट हो गए। घटना श्रृंगवेरपुर धाम की है।
श्रृंगवेरपुर धाम में रह रहे निषाददराज पीठाधीश्वर दया शंकर ऊर्फ माधव स्वामी माधव दास महाराज बृहस्पतिवर की रात किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब दो बजे अपने आश्रम पहुंचे थे। सामने अपनी कार खड़ी कर आश्रम में चले गए। तभी कुछ ही देर में कार में लगी आग दिखाई पड़ी। वह स्वयं पुलिस चौकी पहुंच कर सूचना दिए।
इधर, आसपास के सबमर्शबल पंप से जब तक आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल गया था। स्वामी माधव दास महाराज ने बताया कि कार के अंदर डेढ़ लाख रुपए नकदी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, बैंक पासबुक, चेक बुक, ट्रस्ट के कागजात, दर्जनों कपड़े और कार जलकर नष्ट हो गई। महाराज ने बताया कि कार में रखे 35 कारतूस भी आग की भेंट चढ़ गयी। स्वामी माधव दास महाराज के अनुसार तकनीकी कारणों से ही आग लगी है।
इस बाबत स्थानीय चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि महाराज जी की कार सीएनजी से चलती थी। यात्रा करके वह आये थे, इससे ज्यादा आशंका है कि गर्म होने से कार में आग तकनीकी गड़बड़ी से ही लगी होगी। महाराज ने घटना की सूचना थाना नवाबगंज में दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।