फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela 2026: संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, माघ मेले में दिखा सांस्कृतिक बदलाव का संगम

Thu, 15 Jan 2026 09:32 AM IST
अनुज कुमार योगेश नारायण दीक्षित, प्रयागराज, अमर उजाला

सार

Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर माघ मेले का आयोजन जारी है। प्रथम प्रमुख पुण्य स्नान यानी मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ पड़ी है। जो सांस्कृतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज में माघ मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के बाद आयोजित पहला माघ मेला इस बार मकर संक्रांति के पुणस्नान पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ के साथ समाज में एक गहरा सांस्कृतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। संगम की रेती पर उमड़े भक्तों का रेला सरकार और आयोजकों के अनुमानों से कहीं अधिक था। यह भीड़ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में हो रहे परिवर्तन का भी परिचायक है। 

विज्ञापन


साहित्य और संस्कृतिकर्मी रविनंदन सिंह ने माघ मेले के कल्पवास को भारतीय संस्कृति की प्रयोगशाला बताते हुए कहा है कि इसमें बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवा, जिनमें कंपनी सीईओ और आईटी पेशेवर शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। यह प्रयोग एक सांस्कृतिक क्रांति का स्वरूप ले चुका है, जहां आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

इस बार माघ मेले में श्रद्धालुओं को पंचदिनी स्नान का अवसर मिला, जिसमें मकर संक्रांति, पारण स्नान और मौनी अमावस्या के स्नान शामिल हैं। प्रशासन द्वारा अनुमानित पांच से छह करोड़ भक्तों के स्नान के आंकड़े को पार करते हुए, इस मेले में संस्कारों का एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। 
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता राजपाल यादव से लेकर शंकराचार्य पद पर विराजमान संत, और तकनीकी कौशल से बड़ी कंपनियां खड़ी करने वाले युवा, सभी ने सनातनी संस्कारों और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में योगदान दिया। यहां न तो अधिक दिखावा था और न ही अनावश्यक बातचीत, केवल श्रद्धा और विश्वास के साथ पुण्य स्नान का माहौल था।

जहां 'चाय वाली दीदी' या 'गोल्डन ब्वॉय' जैसे वायरल होने के नुस्खे लेकर पहुंचे यूट्यूबर भीड़ में कहीं खो गए, वहीं किन्नर अखाड़े के सुधारक कार्य, आस्था के भरोसे खड़े संत, और पांच दिन का राशन जुटाकर संगम तक पहुंचने वाले श्रद्धालु लोगों की जुबान और सोशल मीडिया पर छाए रहे। संतों के शिविरों में वीआईपी के आने की बजाय, दस साल के बच्चे का कल्पवास चर्चा का विषय बना। यह युवा पीढ़ी की अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रवृत्ति को दर्शाता है, जिसकी चर्चा आज अत्यंत आवश्यक है। यह मेला आस्था की गहराई और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें