फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बड़े हनुमान जी का जलशयन, दर्शन के लिए चल मूर्ति को ऊपरी तल पर रखा

Sun, 30 Aug 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी प्रयागराज में मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को महास्नान कराया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही मां गंगा का पवित्र जल लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया। जल के गर्भगृह में पहुंचते ही मंदिर परिसर हर-हर गंगे और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत बलबीर गिरि जी महाराज और मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
श्री बड़े हनुमान जी को मां गंगा ने कराया महास्नान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी प्रयागराज में मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को महास्नान कराया है। मां गंगा का जलस्तर जैसे ही लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश हुआ तो पूरा मंदिर परिसर हर हर गंगे और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। स्वामी नरेश गिरी और पुजारी द्वारा मां गंगा का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना कर भगवती गंगा का हनुमान जी के परिसर में स्वागत किया। पीठाधीश्वर- श्री मठ बाघंबरी गद्दी भरद्वाजपुरम, प्रयागराज महंत श्री बड़े हनुमान जी बलबीर गिरी जी महाराज ने बताया कि गंगा मां के द्वारा स्नान कराने के साथ ही हनुमान जी की अचल मूर्ति शयन कर चुकी है। उनके सानिध्य चल मूर्ति को कॉरिडोर के बाहर बने कमरे में रख दी गई है। अब भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें