फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हनुमानजी को मां गंगा ने कराया स्नान: प्रयागराज में तड़के सुबह अद्भुत नजारा, संतों ने बताया मंगलकारी

Sun, 30 Aug 2026 07:55 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के संगम तट पर रविवार तड़के करीब 3:45 बजे मां गंगा ने बड़े हनुमानजी महाराज को स्नान कराया। संतों ने इसे शुभ, मंगलकारी और सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थराज प्रयागराज में रविवार तड़के मां गंगा ने संगम तट पर विराजमान बड़े हनुमानजी महाराज को स्नान कराया। सुबह करीब 3:45 बजे गंगा का जल बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में स्थित लेटे हनुमानजी की प्रतिमा जलमग्न हो गई। इस दृश्य को श्रद्धालु बेहद शुभ और मंगलकारी मानते हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही पूरा संगम क्षेत्र हनुमानजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक दृश्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महंत बलबीर गिरी समेत अन्य संतों ने कहा कि बड़े हनुमानजी का मां गंगा से स्नान कराना धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक आनंद का अवसर है। संतों के अनुसार, इसे संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि और मंगल का प्रतीक भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें