फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पंचायतों के लिए देर रात मतगणना जारी, डटे रहे प्रत्याशी और समर्थक

Sun, 02 May 2021 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्रधानी के 271 और बीडीसी सदस्य के 268 पदों के घोषित हो चुके है परिणाम
  • जिला पंचायत सदस्य के किसी वार्ड का नहीं आया था नतीजा, रुझान जानने को लेकर रही उत्सुकता
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के भय के बीच त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए रविवार को मतगणना शुरू हुई। देर रात तक प्रधान के 271, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य के 268 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 184 पदों के परिणाम की घोषणा हो चुकी थी। शेष के लिए गिनती जारी रही। वहीं जिला पंचायत सदस्य के किसी भी वार्ड का परिणाम घोषित नहीं हुआ था। हालांकि, रुझानों के आधार पर प्रत्याशियों और समर्थकों की ओर से जीत-हार के दावे होते रहे। कई प्रमुख नेता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से निर्णायक बढ़त बना चुके थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के 84, प्रधान के 1540, बीडीसी के 2086 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 19820 पदों के लिए मतदान हुआ था। इन पदों के लिए सभी 23 ब्लाक में निर्धारित स्थलों पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। कोविड संक्रमण के मद्देनजर कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को कोविड प्रोटोकाल से गुजरना पड़ा। ऐसे में कई ब्लाक में मतगणना नौ बजे से शुरू हो सकी। हालांकि इसके बावजूद प्रोटोकाल का उल्लंघन कर लोग जगह-जगह एकत्रित रहे। करछना, हनुमानगंज में पुलिस को लाठी भी भांजनी पड़ी। 

कुल 487 टेबल पर चारों पदों के लिए मतगणना एक साथ शुरू हुई। दिन में करीब साढ़े बारह बजे से प्रधान पद के परिणाम आने शुरू हो गए। पहला परिणाम कौड़िहार में घोषित हुआ। शाम पांच बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रधान के 122 पदों के रिजल्ट घोषित हो चुके थे। ग्राम पंचायत सदस्य के 72 तथा बीडीसी के 88 पदों के परिणाम आ चुके थे। मतगणना के दौरान उत्सुकता एवं उत्साह का माहौल रहा। मतगणना स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में समर्थकों को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था। इसके बावजूद विजयी प्रत्याशी के कई समर्थक मतगणना स्थल के पास तक पहुंच जा रहे थे।

गिनती पूरी होने के बाद अभिकर्ताओं को बाहर जाने दिया गया

मतगणना स्थल पर प्रवेश के बाद प्रत्याशियों तथा अभिकर्ताओं को निकलने की अनुमति नहीं थी। गिनती पूरी होने के बाद ही उन्हें बाहर निकलने दिया जा रहा था। इसकी वजह से मतगणना स्थल के बाहर लोगों को परिणाम या रुझान की जानकारी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


मांडा, प्रतापपुर में धीमी गिनती
मांडा और प्रतापपुर ब्लाक में मतगणना की गति काफी धीमी रही। शाम पांच बजे तक इन दोनों ब्लाक में प्रधानी के एक भी रिजल्ट नहीं आए थे। चाका में भी मात्र एक तथा जसरा, कौंधियारा में दो-दो पदों के रिजल्ट घोषित हुए थे। वहीं सैदाबाद में 15 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके थे। धनूपुर में 12 तथा बहरिया में प्रधानी के 10 पदों के रिजल्ट घोषित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें