फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: इन्दौर के लिए छिवकी स्टेशन से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

Fri, 22 Feb 2019 01:10 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने उज्जैन के रास्ते इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इंदौर से इसका संचालन शुक्रवार 22 फरवरी और इलाहाबाद छिवकी से ये ट्रेन शनिवार 23 फरवरी को चलेगी। ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर, सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

विज्ञापन


इंदौर से स्पेशल ट्रेन संख्या 09351 शुक्रवार की दोपहर 01.55 बजे चलेगी जो देवास होते हुए उज्जैन (दिन 03.25-03.45 बजे), मक्सी, शुजलपुर, संत ह्रदयाराम नगर, विदिशा, गुलाबगंज, गंज बासोदा, बीना, खुरई, सागर, पठारिया, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, जैतवार, मानिकपुर, शंकरगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेंगी।

उधर वापसी में गाड़ी संख्या 09352 इलाहाबाद छिवकी से शनिवार की सुबह 11.30 बजे चलकर रात 03.00-03.20 बजे उज्जैन एवं रविवार सुबह 4.55 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक ट्रेन में स्लीपर के सात, सामान्य श्रेणी के चार, एसी टू के दो, एसी थ्री के चार एवं एक कोच पैंट्रीकार का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें