फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने कविताओं से बांधा समा

Sun, 16 Jun 2019 02:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kumar vishwas - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
प्रबल इवेंट की ओर से आयोजित सिंगिंग आइडल ‘द वॉइस ऑफ  प्रयागराज’ के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड लिजेंड्री मिक्का सिंह, उदित नारायण और डॉ कुमार विश्वास की तिकड़ी ने आह, वाह के बीच जबर्दस्त समा बांधा और श्रोताओं को दिल जीता। प्रयागराज को प्रणाम करने करते हुए डॉ कुमार विश्वास ने ‘कोई कल कह रहा था वो इलाहाबाद रहता है...’ से शहरियों से रिश्ता जोड़ा। इसके बाद उन्होंने कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है सहित अपने चिरपरिचित अंदाज में कविताएं सुनाकर अपना बनाया।
विज्ञापन


उदित नारायण ने मंच पर ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ से दस्तक देते हुए जानम देख लो, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त के बाद इलाहाबादी अंदाज में खइके पान बनारस वाला जैसे एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। मिक्का ने मंच संभालते हुए अपना जलवा बिखेरा। सावन में लग गई.., आज की पार्टी मेरी तरह सहित अपने तमाम चर्चित गीत सुनाकर युवाओं में जोश भरा। युवा भी अपनी जगह पर खड़े होकर मिक्का का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाते रहे। 

केपी कॉलेज मैदान पर हुए कार्यक्रम का संयोजन शरद कुमार मिश्र और संचालन कामेडियन अशोक कुमार तता रेशम भल्ला ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रबल इवेंट्स के सीईओ शिव मिश्रा, स्वतंत्र कुमार सहित मेंटर विष्णु मिश्रा, तृप्ति शाक्या आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


सिंगिंग आइडल ‘द वॉइस ऑफ  प्रयागराज’ के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड लिजेंड्री मिक्का सिंह ने राहुल पालिया को ‘द वॉइस ऑफ  प्रयागराज’के खिताब से नवाजा। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में रहे ऋषभ पंडित, शाम्भवी सिंह, अविनाश सिंह, शुभा मालवीय को भी प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें