फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शॉपिंग मॉल के मालिक को गिरफ्तार करने पहुंची कोलकाता पुलिस, वकीलों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटी

Sat, 21 Feb 2026 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल के मालिक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, वारंट में पिता के नाम में गड़बड़ी होने पर पुलिस मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल के मालिक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, वारंट में पिता के नाम में गड़बड़ी होने पर पुलिस मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग मॉल पहुंची और मालिक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया और अधिवक्ता पहुंच गए। वारंट दिखाने को कहा गया तो पिता के नाम में गड़बड़ी मिली। यह देख अधिवक्ताओं समेत अन्य ने गिरफ्तारी का विरोध किया।

मौके पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पता चला कि मॉल मालिक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के आरोप में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। वारंट देखा गया तो पता चला कि मालिक के पिता के नाम में गड़बड़ी है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारी करने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


घंटों हंगामा होने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। वहीं, सिविल लाइंस पुलिस ने वारंट को ठीक कराने को कहकर कोलकाता पुलिस को वापस भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि कोलकाता पुलिस आई थी, लेकिन दस्तावेज में गड़बड़ी होने की वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें