Window display of jewelry shop
- फोटो : Getty Images/iStockphoto
सोने की चेन भी मिली, सराफ समेत पांच गिरफ्तार
प्रयागराज। खुल्दाबाद पुलिस ने शातिर चोरों एक गिरोह का खुलासा करते हुए पांच किलो चांदी और और सोने की एक चेन बरामद की है। सराफ समेत पांच चोर गिरफ्तार किए गए। खुल्दाबाद तथा आस पास के एरिया में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि खुल्दाबाद में पिछले कुछ समय से चोरों ने आतंक मचा रखा था। कई बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी और टप्पेबाजी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस टीम को लगाया गया था। शनिवार को खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशन लाल के नेतृत्व में पुलिस ने हिम्मतगंज के नियाज, वैश, हबीब आलम, रसूलपुर के राकेश गुप्ता और सराफ हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने मंजुल त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रसाद सोनकर और कनिष्क अग्रवाल घरों में हाल के दिनों में चोर की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य सोने और चांदी के गहनों पर ही हाथ साफ करते थे और सराफ हरिओम को सस्ते दामों में बेच देते थे।