वेंडर ने भागकर बचाई जान
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास सामान बेच रहे वेंडर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन, वह दूसरे ओर से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की ओर भागा। ट्रेन के नीचे जाने से पहले यात्रियों ने उसे खींचने का प्रयास किया। लेकिन, वह ट्रेन के पहिए के नीचे चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारोपी ने पैंट शर्ट पहना था और सिर पर गमछा बांधा था।
हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज
वरिष्ठ खंड अभियंता प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि रेल कर्मी अमित कुमार पटेल की ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों के कोच संख्या की पोजिशन लेने में लगाई गई थी। रात करीब 9:20 बजे अमित प्लेटफार्म संख्या आठ पर पूर्वा एक्सप्रेस आने वाली थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति सामने से आकर लोहे के राॅड से उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप जख्मी हो गए। इसके बाद वही व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ड्यूटी दे रहे हेड कांस्टेबल माधव सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह पूर्वा एक्सप्रेस के नीचे घुस गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जबकि माधव सिंह का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। जीआरपी ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।