फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Junction : दो मई से रोज चलेगी पुणे अमृत भारत, स्लीपर में 515 बर्थ का कोटा

Wed, 29 Apr 2026 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद रेल प्रशासन ने बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस की नियमित समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर अमृत भारत का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद रेल प्रशासन ने बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस की नियमित समय सारिणी जारी कर दी है। यह अत्याधुनिक और किफायती ट्रेन आगामी दो मई से प्रतिदिन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

विज्ञापन


विशेष रूप से प्रयागराज और बनारस के यात्रियों के लिए इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की 515 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे पुणे की राह अब और भी आसान हो जाएगी। गाड़ी संख्या 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस दो मई से रोजाना शाम 6:15 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड होते हुए रात 8:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी होते हुए अगले दिन मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों को पार करते हुए रात 12:10 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 22590 हडपसर-बनारस एक्सप्रेस चार मई से प्रतिदिन सुबह 07:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह से गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) प्रीमियम श्रेणी की है, जिसे आम आदमी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। प्रयागराज से हडपसर तक का किराया मात्र 820 रुपये तय किया गया है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें आठ शयनयान (स्लीपर), 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो एसएलआरडी और एक पैंट्री कार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कवच से लैस है अमृत भारत

स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह ट्रेन आत्मनिर्भर भारत का जीवंत उदाहरण है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कवच प्रणाली और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाया गया है, जो आपात स्थिति में त्वरित सुरक्षा प्रदान करता है। यात्रियों के आराम के लिए इसमें पुश-पुल तकनीक और सेमी-ऑटोमेटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जिससे सफर के दौरान झटके महसूस नहीं होंगे। कोचों के भीतर यात्रियों को फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर और रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, बेहतर बर्थ डिजाइन और फास्ट चार्जिंग पोर्ट हर यात्री के सफर को सुखद बनाएंगे। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए शौचालयों में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग और ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर लगाए गए हैं, जबकि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष शौचालयों का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें