फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Juction : तेज झटके से सहमे यात्री, जंक्शन पर बदला गया कोच

Fri, 17 Jul 2026 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हापा (गुजरात) से नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 09525 के एक स्लीपर कोच में अचानक आई तकनीकी खराबी, अजीब आवाज और तेज झटकों के कारण यात्री सहम गए थे। समस्या को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का स्लीपर कोच एस-7 बदला गया।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापा (गुजरात) से नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 09525 के एक स्लीपर कोच में अचानक आई तकनीकी खराबी, अजीब आवाज और तेज झटकों के कारण यात्री सहम गए थे। समस्या को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का स्लीपर कोच एस-7 बदला गया।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि हापा स्पेशल का प्रयागराज आने का समय सुबह 8.25 बजे है। ट्रेन के स्लीपर कोच में बीती रात से ही आवाज आ रही थी। हालांकि, सफर के दौरान रास्ते में भी इसकी जांच की गई, लेकिन खराबी का सही कारण पता नहीं चल सका। कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से आगे बढ़ने पर जब झटके और आवाजें खतरनाक हद तक बढ़ गईं, तो सफर की लंबी दूरी को देखते हुए इसे बड़ा खतरा माना गया। इसके बाद तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन पर रोकने का फैसला लिया गया।

ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचने पर कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम काम पर लग गई। कोच में सवार सभी यात्रियों को प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर उतार लिया गया। तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब कोच को ट्रेन से अलग किया और उसकी जगह एक नया स्लीपर कोच जोड़ा। इसके बाद ट्रेन 10.45 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें